spot_img

अहमदाबाद में लगे PM मोदी के खिलाफ पोस्टर:आम आदमी पार्टी के 8 कार्यकर्ता गिरफ्तार, AAP ने देशभर में शुरू किया है पोस्टर कैंपेन

Must Read

गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां आम आदमी पार्टी (AAP) के पोस्टर कैंपेन शुरू होने के एक दिन बाद हुई हैं।

- Advertisement -

अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि PM मोदी के खिलाफ शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए थे। केस दर्ज कर लिया गया है। गुजरात के AAP चीफ इसुदान गढ़वी ने कहा कि जिन्हें गिरफ्तार किया गया, वो हमारे पार्टी वर्कर्स हैं।

AAP बोली- चाहे जितना जोर लगाओ, हम लड़ते रहेंगे
गढ़वी ने कहा- ये भाजपा की तानाशाही का नमूना है। मोदी हटाओ-देश बचाओ का पोस्टर लगाने वाले हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भाजपा का डर नहीं तो और क्या है। भाजपा चाहे जितना जोर लगा ले, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लड़ते रहेंगे।

APP ने 11 भाषाओं में शुरू किया पोस्टर कैंपेन
AAP ने मोदी हटाओ-देश बचाओ पोस्टर कैंपेन शुरू किया है। ये कैंपेन देश भर में 11 भाषाओं में चल रहा है। अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू के अलावा गुजराती, पंजाबी, तेलुगु, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, मलयालम और मराठी भाषा में भी ये कैंपेन चलाया जा रहा है।

दिल्ली में AAP और BJP के बीच हुई थी पोस्टर वार

पिछले हफ्ते दिल्ली में भी PM नरेंद्रम मोदी के खिलाफ ऐसे हजारों पोस्टर्स लगाए गए थे।
पिछले हफ्ते दिल्ली में भी PM नरेंद्रम मोदी के खिलाफ ऐसे हजारों पोस्टर्स लगाए गए थे।
जवाब में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी केजरीवाल हटाओ-दिल्ली बचाओ लिखे पोस्टर्स चिपकाए।
जवाब में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी केजरीवाल हटाओ-दिल्ली बचाओ लिखे पोस्टर्स चिपकाए।

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने वालों पर एक्शन लिया गया था। इसके बाद भाजपा ने दिल्ली में जगह-जगह दीवारों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगाए थे। इइन पोस्टर्स में लिखा था- बेईमान-तानाशाह अरविंद केजरीवाल को हटाओ, दिल्ली को बचाओ।

इन पोस्टर्स के नीचे भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम भी लिखा है। उन्होंने एक ट्वीट में ये पोस्टर शेयर करके बताया कि अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले, बस घोटाले, स्कूल घोटाले में रिश्वत ली।

इस पर केजरीवाल ने कहा था कि उन्होंने ये पोस्टर देख लिए हैं और उन्हें इनसे कोई परेशानी नहीं है। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को ऐसे पोस्टर लगाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि मोदी जी को अपने खिलाफ लगे पोस्टरों से क्यों परेशानी हुई।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -