
acn18.com कोरबा / करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेंद्रीपाली में अवैध महुआ शराब बिक्री की शिकायत पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई। दरअसल सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचकर इस अवैध करोबार पर रोक लगाने की मांग की थी।ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। वहीं, बुधवार की सुबह करतला थाना पुलिस की टीम भी सेंद्रीपाली पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर अवैध शराब बिक्री करने वाले घरों को चिन्हित किया। ग्रामीणों ने बताया कि कार्रवाई कर रही टीम पर कुछ लोगों ने हमले का प्रयास किया। इसके बाद दो लोगों को मौके पर हिरासत में लेकर थाने भेजा गया।







