Home KORBA बुधवारी निवासी पुलिस आरक्षक विकास केशरवानी गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर युवती का...

बुधवारी निवासी पुलिस आरक्षक विकास केशरवानी गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर युवती का किया था दैहिक शोषण

0
64

Acn18.com कोरबा/ प्रदेश के कोरबा जिले में बुधवारी निवासी पुलिस आरक्षक विकास केशरवानी को गिरफ्तार पुलिस ने जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस आरक्षक ने शादी का झांसा देकर एक युवती के लगातार सात सालों तक दैहीक शोषण किया था। इतना ही नहीं सगाई करने के साथ ही युवती के परिवार वालों से पैसे भी लिए थे,लेकिन वह शादी से मुकर गया। मामले की लिखित शिकायत एसपी से की गई थी,जिसके बाद पुलिस राजनांदगांव में पदस्थ आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।