Home KORBA पुलिस के हत्थे चढ़ा बैटरी चोर,चोरी की 8 बैटरियां जप्त,टीपी नगर क्षेत्र...

पुलिस के हत्थे चढ़ा बैटरी चोर,चोरी की 8 बैटरियां जप्त,टीपी नगर क्षेत्र में खड़ी भारी वाहनों से करता था चोरी

0
170

Acn18.com/टीपी नगर क्षेत्र में खड़ी भारी वाहनों सें बैटरी की चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए सीएसईबी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में अहम सफलता पाई है। आरोपी का नाम विनोद सिन्हा है,जो काशीनगर का निवासी है। पुलिस ने बताया,कि आरोपी चोरी की बैटरी बेचने ग्राहक की तलाश में थो। मुखबीर से मिली सूचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया,कि उसके द्वारा रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया गया था और चोरी की बैटरी को झाड़ियों में छिपा दिया गया था। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 8 बैटरियों को जप्त कर लिया गया है जिसकी लागत 96 हजार रुपए है साथ ही चोरी के उपयोग में किए जाने औजारों की भी जप्ती बनाई गई है। पुलिस को उम्मीद है,कि इस मामले में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

error: Content is protected !!