Home Astrology पड़ोसी के घर में घुसे नशेड़ी को गिरफ्तार किया पुलिस ने,मनोरोगी को...

पड़ोसी के घर में घुसे नशेड़ी को गिरफ्तार किया पुलिस ने,मनोरोगी को घायल करने का आरोप है नशेड़ी पर

0
142

Acn18.com/नशाखोरी की लत में उलझा इंसान कब क्या करता है, उसे खुद पता नही होता। कोरबा के रामपुर में रहने वाले राकेश सूर्यवंशी का हाल कुछ ऐसा ही है। एक मनोरोगी को घायल करने के साथ वह पड़ोस के एक घर में जा घुसा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। इस युवक को सुरक्षा के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है ताकि वह दूसरों के लिए खतरा न बन सके।लहूलुहान स्थिति में पड़ा यह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है, जिस पर हमला करने का आरोप इस नशेड़ी युवक पर है। लोगों की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ित को रिकवर किया और उसके साथ हुई घटना की जानकारी जानकारी हासिल की। इसके साथ ही नशेड़ी राकेश सूर्यवंशी को भी गिरफ्तार कर लिया। हाथ में हथकड़ी लगाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया ताकि और किसी प्रकार की अनहोनी ना हो सके। मीडिया ने इससे पूछताछ की तो मालूम चला कि घर के लोग उसका इलाज बिलासपुर के पास सेधरी में करा रहे हैं। उसे कुछ भी नहीं पता है कि वह रात को किस पड़ोसी के यहां घुस गया था और फिर पुलिस ने उसे यहां क्यों पहुचाया।

error: Content is protected !!