Home KORBA चुनाव को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में...

चुनाव को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निर्माणाधीन सड़क पर की जा रही IED की जांच

0
151

Acn18.com/बलरामपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बीडीएस टीम लगातार सर्चिंग अभियान चला रही है. उक्त क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क पर आईईडी होने की आशंका को लेकर जांच की जा रही है. संवेदनशील इलाकों में बम निरोधक दस्ता टीम लगातार जांच कर रही है.

इस बीच सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग सहित बलरामपुर जिले के कलेक्टर रिमीजीयूस, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने नक्सल प्रभावित इलाकों का दौरा किया. मोटरसाइकिल में सवार होकर उच्च अधिकारी पहुंचे चुनचुन पुनदाग झारखंड से लगे बूढ़ा पहाड़ जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवा दे रहे जवानों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया. संवेदनशील इलाके सामरी सबाग बंदरचूआ, घुताही,चुनचुना जैसे भीतरी इलाकों में वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे.

error: Content is protected !!