spot_img

US प्रेसिडेंट से PM मोदी की बातचीत:PM ने कहा- कई अहम मुद्दों पर बात हुई, दोनों देशों के रिश्ते ज्यादा मजबूत होंगे

Must Read

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार शाम G20 समिट के लिए भारत पहुंचे। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात पर PMO ने कहा कि कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है। दोनों नेता इस बात पर फोकस्ड थे कि भारत और अमेरिका के रिश्ते और मजबूत किए जाएं। जो बाइडेन ने अमेरिका से 31 ड्रोन खरीदने के लिए भारत के रक्षा मंत्रालय से अनुरोध पत्र (रिक्वेस्ट लेटर) जारी करने का स्वागत किया भी किया।

- Advertisement -

बाइडेन से मुलाकात के बाद मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा- प्रेसिडेंट बाइडेन को 7 लोक कल्याण मार्ग पर रिसीव करके खुश हूं। हमारी मुलाकात काफी सार्थक रही। हमने कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। दोनों देशों के बीच आर्थिक मुद्दों पर सहयोग बढ़ेगा। इसके साथ ही दोनों देशों के लोगों के बीच भी संपर्क बढ़ेगा।

इसके पहले बाइडेन के पालम एयरपोर्ट पर उतरने के बाद केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने उन्हें रिसीव किया। बाइडेन इसके बाद भारत में अमेरिकी ऐंबैस्डर एरिक गार्सेटी और उनकी बेटी माया से भी मिले।

अमेरिका के NSA जैक सुलीवान ने बताया कि इस दौरान दोनों देशों के बीच सिविल न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। इस दौरान छोटे मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टरों पर समझौता हो सकता है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच GE जेट इंजन डील पर भी बात आगे बढ़ सकती है।

*राजीव सिंह ने पहले भ्रष्ट कलेक्टर रानू साहू की पैरवी की और अब अवैध कारोबार के सरताज एसपी के बन गए हैं रहनुमा : सपना* 

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बालको फोटोग्राफी प्रदर्शनी ‘मल्हार’ ने कर्मचारियों के रचनात्मकता को दी नई उंचाई*

Acn18. Com.वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व फोटोग्राफी के अवसर पर ‘मल्हार 2.0’ फोटो...

More Articles Like This

- Advertisement -