spot_img

PM मोदी का 73वां जन्मदिन, राहुल ने विश किया:सिलिगुड़ी में मोदी लुक में बच्चे, ओडिशा में आर्टिस्ट ने धुएं से बनाई प्रधानमंत्री की तस्वीर

Must Read

Acn18.com/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। मोदी 73 साल के हो गए हैं। देशभर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) PM मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के तहत धूमधाम से मनाएगी। 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती तक अलग-अलग प्रोग्राम तय किए गए हैं।

- Advertisement -

PM के जन्मदिन के मौके पर ओडिशा के कटक में एक कलाकार दीपक बिस्वाल ने धुएं से उनका पोर्ट्रेट बनाया है। दीपक ने कहा कि इस तस्वीर में कोणार्क चक्र दिखाया है जो ओडिशा की संस्कृति और विरासत का प्रतीक है। इसी कोणार्क चक्र को पीएम मोदी ने दुनियाभर के नेताओं से मिलने के दौरान बैकड्रॉप के तौर पर इस्तेमाल किया था। ये हमारे लिए गर्व की बात है।

सेंड से स्कल्पचर बनाया गया
ओडिशा के समुद्र तट पर सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने PM मोदी का सेंड से स्कल्पचर बनाया है। उन्होंने विश्वकर्मा जयंती का थीम भी रखा है। दरअसल, आज विश्वकर्मा जयंती भी है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को लॉन्च करने वाले हैं।

सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने विश्वकर्मा जयंती के थीम पर PM का स्कल्पचर बनाया है।
सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने विश्वकर्मा जयंती के थीम पर PM का स्कल्पचर बनाया है।
दिल्ली के गुरु हनुमान अखाड़े के पहलवानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जश्न मनाया। इस मौके पर रेसलर्स ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं।
दिल्ली के गुरु हनुमान अखाड़े के पहलवानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जश्न मनाया। इस मौके पर रेसलर्स ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं।
वाराणसी के संकल्प सद्धी हनुमान मंदिर में 73 किलो का केक काटा गया। ये केक दिखने में लड्डू जैसा है। यहां अखंड रामायण का पाठ भी किया गया।
वाराणसी के संकल्प सद्धी हनुमान मंदिर में 73 किलो का केक काटा गया। ये केक दिखने में लड्डू जैसा है। यहां अखंड रामायण का पाठ भी किया गया।
वाराणसी के गंगा घाट पर PM मोदी की तस्वीर के साथ जलाभिषेक किया गया। साथ ही लोगों ने गंगा आरती भी की।
वाराणसी के गंगा घाट पर PM मोदी की तस्वीर के साथ जलाभिषेक किया गया। साथ ही लोगों ने गंगा आरती भी की।
PM के जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना की। ये तस्वीर BJP ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर की है।
PM के जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना की। ये तस्वीर BJP ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर की है।
दिल्ली के पंडित पंत मार्ग स्थित बीजेपी कार्यालय के बाहर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देने वाले पोस्टर लगाए गए हैं।
दिल्ली के पंडित पंत मार्ग स्थित बीजेपी कार्यालय के बाहर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देने वाले पोस्टर लगाए गए हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया- हैप्पी बर्थडे
विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर हैप्पी बर्थडे लिखा। वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM की लंबी उम्र की कामना की।

राष्ट्रपति मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 73वें जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि तथा सुदृढ़ नेतृत्व से आप ‘अमृत काल’ में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा देशवासियों को अपने अप्रतिम नेतृत्व से लाभान्वित करते रहें।

जेपी नड्डा ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा- विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिवस की सादर शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय संस्कृति की वैश्विक प्रतिष्ठा, जनता-जनार्दन के बहुआयामी विकास व राष्ट्र के सार्वभौमिक उत्कर्ष को आपने साकार स्वरूप प्रदान किए हैं। ‘अंत्योदय’ का हमारा ध्येय आज देश के प्रत्येक गांव में व समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर ‘विकसित भारत’ के संकल्प सिद्धि का मंत्र बन गया है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ की भारतीय जनता पार्टी के हम सभी कोटिशः कार्यकर्ताओं को सदैव आपका नेतृत्व प्राप्त होता रहे। आप यशस्वी हों, दीर्घायु हों।

अमित शाह ने PM को नए भारत के शिल्पकार बताया
प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया- नए भारत के शिल्पकार मोदी जी ने हमारे देश की प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने का काम किया है। चाहे संगठन हो या सरकार, मोदी जी से हम सभी को सदैव ‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’ की प्रेरणा मिलती है। ऐसे अद्वितीय नेता के मार्गदर्शन में देशसेवा का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

राजनाथ बोले- PM मोदी ने देश का मान बढ़ाया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट में लिखा- भारत के यशस्वी एवं कर्मयोगी प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। उन्होंने भारत को न केवल नई पहचान दी है बल्कि संपूर्ण विश्व में उसका मान भी बढ़ाया है। लोक कल्याण और गरीब कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध मोदी जी ने भारत को विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में भारत उत्तरोत्तर प्रगति करता रहे और वे ऐसे ही माँ भारती की सेवा करते रहें। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की और दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करता हूं।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा: सी मार्ट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, देखिए वीडियो

कोरबा, 17 अक्टूबर 2024: ट्रांसपोर्ट नगर चौक के समीप स्थित सी मार्ट में आज आग लग गई। आग शॉर्ट...

More Articles Like This

- Advertisement -