Home KORBA जम्मू-कश्मीर में जवान की सर्विस राइफल से एक्सीडेंटल फायरिंग:गोली लगने से एक...

जम्मू-कश्मीर में जवान की सर्विस राइफल से एक्सीडेंटल फायरिंग:गोली लगने से एक साथी की मौत, दूसरा घायल

0
161

Acn18.com/जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार यानी 17 सितंबर को सेना के एक जवान की सर्विस राइफल से गलती से फायरिंग हो गई। इससे एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक अन्य साथी घायल हो गया। बांदीपोरा जिला पुलिस ने सोशल मीडिया पर मामले की जानकारी दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला 14 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप का है। रविवार को कैंप में एक जवान की राइफल गलती से जमीन पर गिर गई। जिससे राइफल से फायरिंग हो गई। गोलियां दो जवानों को लगीं। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे का अभी इलाज चल रहा है।

घटना के बाद आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है। प्रोटोकॉल के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, कैंप में मौजूद अन्य जवानों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि समझा जा सके कि घटना कैसे हुई।

error: Content is protected !!