बिहार में एनडीए की बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे और बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने एनडीए की जीत का राज बताया. आइए जानते हैं पीएम मोदी के विजयी भाषण की एक एक बातें…
बिहार में चमत्कारिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे. जहां बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और आभार जताया. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने बिहार स्टाइल में गमछा लहराया और बिहार के लोगों को एक मैसेज देने की कोशिश की. इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठी मइया से संबोधन की शुरुआत की. उन्होंने कहा, जय छठी मइया. उन्होंने कहा, यह प्रचंड जीत, यह अटूट विश्वास, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया. आज हर घर में बनेगी मखाने की खीर. प्रधानमंत्री ने वोट चोरी के आरोपों का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, हम तो अपनी मेहनत से जनता का दिल चुराकर बैठे हैं. आइए जानते हैं कि उनके भाषण की एक एक बात…
पश्चिम बंगाल से भी जंगलराज को उखड़ फेंकेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, गंगा बिहार से बहते हुए बंगाल तक पहुंचती है… बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बना दिया. मैं बंगाल के भाइयों बहनों से कहना चाहता हूं पश्चिम बंगाल से भी जंगलराज को उखड़ फेंकेंगे.



