spot_img

हादसे के तीसरे दिन मोरबी में PM मोदी:हादसे के पीड़ितों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे, टूटे ब्रिज का किया मुआयना

Must Read

acn18.com गांधीनगर/मोरबी हादसे के दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटना वाली जगह पर पहुंचे और मच्छू नदी पर टूटे ब्रिज का जायजा लिया। उनके साथ गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी रहे और हादसे की जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद वे मोरबी के सिविल अस्पताल पहुंचे। वे वहां हादसे में घायव हुए लोगों से मिलेंगे। वे हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन से भी मिलेंगे। मोरबी में 30 अक्टूबर की शाम हुए पुल हादसे में अब तक 135 शव बरामद हुए हैं।

- Advertisement -

हादसे के तीसरे दिन मंगलवार को नेवी और NDRF की टीमों ने एक बार फिर मच्छू नदी में शवों की तलाश शुरू कर दी है। गुजरात में बुधवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

मोरबी हादसे के बड़े अपडेट्स…

  • NDRF के मुताबिक नदी में 2 और शव फंसे हो सकते हैं। 125 लोगों की टीम और 12 नावों के साथ गोताखोर तलाशी कर रहे हैं।
  • सुप्रीम कोर्ट से पुल हादसे की न्यायिक जांच की मांग की गई है। इस पर अदालत 14 नवंबर को सुनवाई करेगी।
  • NDRF ने कहा- हमें आशंका है कि कुछ शव नदी के तल में हो सकते हैं। हमने गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन फिर शुरू कर दिया है।
  • पुल का रखरखाव करने वाली ओरेवा कंपनी के 2 मैनेजर, ब्रिज की रिपेयरिंग करने वाले दो कॉन्ट्रैक्टर, दो टिकट क्लर्क और तीन सिक्योरिटी गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया गया।
  • अहमदाबाद के अटल ब्रिज के लिए अलर्ट जारी किया गया। यहां 1 घंटे में 3,000 लोग ही जा सकेंगे। इसे बनाने वाली कंपनी ने दावा किया है कि ब्रिज की क्षमता 12 हजार है।

मोरबी हादसे के तीसरे दिन सुबह की  तस्वीरें…

तस्वीर मंगलवार सुबह की है। इसमें मोरबी का टूटा हुआ सस्पेंशन ब्रिज और भगदड़ के निशान दिखाई दे हे हैं।
तस्वीर मंगलवार सुबह की है। इसमें मोरबी का टूटा हुआ सस्पेंशन ब्रिज और भगदड़ के निशान दिखाई दे हे हैं।

मोरबी हादसा 4 पॉइंट्स में…

1. पुल हादसा: क्षमता से ज्यादा लोग जमा हुए

रविवार शाम 6.30 बजे तब हुआ, जब 765 फीट लंबा और महज 4.5 फीट चौड़ा केबल सस्पेंशन ब्रिज टूट गया। इसकी क्षमता महज 100 लोगों की थी। यहां 500 से ज्यादा लोग जमा हो गए थे। चश्मदीदों ने तो बताया कि वहां पर हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। 26 अक्टूबर को खोले जाने के 5 दिन बाद ही यह हादसा हुआ।

2. नुकसान: 135 मृतकों में 30 बच्चे

मोरबी के 135 मृतकों में 30 बच्चे हैं। 45 की उम्र 18 साल से कम है। ज्यादातर महिलाओं और बुजुर्गों की जान गई है। 170 लोग रेस्क्यू किए गए हैं। 100 घायल हैं।

3. एक्शन: 9 गिरफ्तारियां, 50 लोगों की टीम जांच कर रही

ब्रिज के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी ओरेवा ग्रुप के पास है। इस ग्रुप ने मार्च 2022 से मार्च 2037 यानी 15 साल के लिए मोरबी नगर पालिका के साथ एक समझौता किया है। गुजरात पुलिस ने कहा कि 50 लोगों की टीम पुल हादसे की जांच में जुटी है। जिम्मेदारों पर धारा 304, 308 और 114 के तहत केस दर्ज किया गया है। IG ने कहा- अभी तक जिनकी भूमिका सामने आई, उन्हें गिरफ्तार किया गया। जैसे-जैसे नाम सामने आते जाएंगे और गिरफ्तारियां होती जाएंगी। अब तक 9 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें ओरेवा कंपनी के अफसर भी शामिल हैं। इसी कंपनी को ब्रिज की जिम्मेदारी दी गई है।

4. इन्वेस्टिगेशन: फोरेंसिक एक्सपर्ट ने बताई वजह

मोरबी का केबल सस्पेंशन ब्रिज 20 फरवरी 1879 को शुरू किया गया था। 143 साल पुराना होने से इसकी कई बार मरम्मत हो चुकी है। हाल ही में 2 करोड़ रुपए की लागत से 6 महीने तक ब्रिज का रेनोवेशन हुआ था। गुजराती नव वर्ष यानी 26 अक्टूबर को ही यह दोबारा खुला था, लेकिन बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के इसे खोला गया। फोरेंस‍िक सूत्र के अनुसार, ब्रिज का पुराना केबल भारी दबाव के कारण टूटा।

5. बयानबाजी: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, चुनाव कराया जाए

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और राज्य में चुनाव हों। घड़ी बनाने वाली कंपनी को पुल का ठेका क्यों दिया गया? इसका मतलब यह है कि कंपनी का भाजपा से लिंक है। कंपनी और मालिक का नाम FIR में नहीं लिखा।

मोरबी हादसे पर देशभर में शोक, 2 तस्वीरें…

जम्मू के शिक्षा निकेतन स्कूल के स्टूडेंट्स ने मोरबी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।
जम्मू के शिक्षा निकेतन स्कूल के स्टूडेंट्स ने मोरबी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।
वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती के दौरान मोरबी हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते श्रद्धालु।
वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती के दौरान मोरबी हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते श्रद्धालु।
तस्वीर मोरबी के GMERS अस्पताल पर रात 11 बजे ली गई है। यहां लोगों की भीड़ और एंबुलेंस नजर आ रही हैं।
यह तस्वीर मोरबी अस्पताल की है। इसमें एक मृतक का हाथ नजर आ रहा है।
यह तस्वीर मोरबी अस्पताल की है। इसमें एक मृतक का हाथ नजर आ रहा है।
पुल हादसे में मारे गए लोगों के शव। पास में बैठे उनके परिजन। रविवार रात तक कई लोग शवों में अपनों को तलाशते रहे।
पुल हादसे में मारे गए लोगों के शव। पास में बैठे उनके परिजन। रविवार रात तक कई लोग शवों में अपनों को तलाशते रहे।

143 साल से भी ज्यादा पुराना है ब्रिज, मोरबी के राजा यहीं से दरबार जाते थे
मोरबी का यह सस्पेंशन ब्रिज 143 साल पुराना है और इसकी लंबाई करीब 765 फीट है। यह सस्पेंशन ब्रिज गुजरात के मोरबी ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक धरोहर है। इस ब्रिज का उद्घाटन 20 फरवरी 1879 को मुंबई के गवर्नर रिचर्ड टेम्पल ने किया था। यह उस समय लगभग 3.5 लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ था। पुल बनाने का पूरा सामान इंग्लैंड से ही मंगाया गया था।

ब्रिज का निर्माण मोरबी के राजा प्रजावत्सल सर वाघजी ठाकोर की रियासत के दौरान हुआ था। उस समय राजा राजमहल से राज दरबार तक जाने के लिए इसी पुल का इस्तेमाल करते थे। राजशाही खत्म होने के बाद इस पुल की जिम्मेदारी मोरबी नगर पालिका को सौंप दी गई थी। लकड़ी और तारों से बना यह पुल 233 मीटर लंबा और 4.6 फीट चौड़ा है।

छत्तीसगढ स्थापना दिवस पर भाजपा मनाएगी गौरव दिवस- साव

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -