spot_img

महिला समूह के उत्पाद को दिया गया प्लेटफार्म , 250 से ज्यादा उत्पाद की बिक्री होगी छत्तीसगढ़ मार्ट में

Must Read

ACN18.COM कोरबा / कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ सहायता समूह के द्वारा तैयार किए जाने वाले विभिन्न उत्पाद की बिक्री ग्रामीण क्षेत्र से हटकर अब शहर में होगी। प्रशासन ने इसके लिए छत्तीसगढ़ मार्ट तैयार किया है। इसे माध्यम बनाकर लोगों तक ऐसे विभिन्न सामानों का विक्रय करने की योजना बनाई गई है। इसके उद्घाटन मौके पर अतिथियों ने बताया कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में यह सबसे अच्छा कदम साबित होगा।

- Advertisement -

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के सहायता समूह के द्वारा दैनिक उपयोग की चीजों के अलावा कई प्रकार के सामान तैयार किए जा रहे हैं। पहले तक इनका विक्रय स्थानीय स्तर पर ही हो रहा था लेकिन अब महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ मार्ट की स्थापना कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर में की गई है। सामानों का विक्रय अब यहां से होगा। सांसद ज्योत्सना महंत और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ मार्ट का उद्घाटन किया और महिलाओं को शुभकामनाएं दी। समूह से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए सही विकल्प दिया गया है। इसी बहाने उनके सामानों की पूछ परख और मांग बढ़ेगी तथा इससे उनका जीवन स्तर बेहतर होगा।

सांसद ज्योत्सना महंत ने बताया कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए यह काम मील का पत्थर साबित होगा। अरे सरकार इस दिशा में अच्छा काम कर रही है।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किफायती दर पर यहां लोगों के लिए उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध कराया गया है। निश्चित रूप से यह केंद्र प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ेगा और महिलाओं के लिए सहायक साबित होगा।

कलेक्टर रानू साहू ने बताया कि 250 के आसपास प्रोडक्ट यहां पर रखे गए हैं। हसदेव के नाम से इनकी ब्रांडिंग की गई है। प्रतिस्पर्धी माहौल के साथ इन्हें खड़ा करने की कोशिश की गई है। आने वाले समय में इनकी संख्या और भी बढ़ाई जा सकती है।

इससे पहले तक सहायता समूह के द्वारा बनाए जा रहे विभिन्न प्रकार के सामान गांव की सीमा रेखा तक सीमित थे। समय के साथ उनकी दक्षता और कार्य क्षमता में बढ़ोतरी हुई और अब तैयार किए जा रहे सामानों को बड़ा बाजार प्राप्त हो गया है। केंद्रीकृत भंडार उपलब्ध कराने के साथ एक अच्छा प्लेटफार्म दिया गया है। उम्मीद करना होगा कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ मार्ट आगे बढ़ेगा और इनसे जुड़कर काम करने वाले महिला स्व सहायता समूह की आमदनी में आशातीत बढ़ोतरी होगी।

45 गांव की बालिकाओं और लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प ,जन जागरण अभियान पर हो रहा काम

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

एनीकट में डूबने से दो नाबालिग बच्चों की मौत

Acn18.com/राजनांदगांव शहर के लखोली क्षेत्र के दो बच्चों की मोखला एनीकट में डूबने से मौत हो गई है। यह...

More Articles Like This

- Advertisement -