spot_img

सर्कस में कुत्ते के करतब पर पेटा को आपत्ति, कुछ दिन पहले के प्रदर्शन के आधार पर पुलिस से शिकायत

Must Read

Acn18.com/सरकार के हस्तक्षेप के बाद भारत में जंगली जानवरों का सर्कस पर प्रदर्शन किया जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। लेकिन पालतू पशु पक्षियों को सर्कस संचालक अपने साथ रखे हुए हैं और प्रदर्शन भी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ऐसा ही एक वीडियो वायरल होने पर पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट फॉर एनिमल्स नामक संगठन ने इस पर आपत्ति जताई। जैमिनी सर्कस को लेकर संगठन के द्वारा सीएसईबी पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने जांच के आधार पर आगे कार्रवाई करने की बात कही है।

- Advertisement -

यह मामला जेमिनी सर्कस से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ से बाहर हो रहे प्रदर्शन के दौरान एक पालतू कुत्ते को शो में शामिल किया गया था और कई प्रकार के करतब कराए गए थे। सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल होने पर कुत्तों की चिंता करने वाले संगठन पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट फॉर एनिमल्स ने चिंता जताई। इसकी पुष्टि करने के लिए संगठन की एक सदस्य नई दिल्ली से कोरबा पहुंची जहां पर ट्रांसपोर्ट नगर स्टेडियम क्षेत्र में सर्कस संचालित हो रहा है। वास्तविकता जानने के लिए सदस्य ने सर्कस का एक सौ अटेंड किया लेकिन उसमें ऐसा कुछ नजर नहीं आया, जैसा इसलिए वीडियो में दिखा था। बताया गया कि दो के सहारे चलने और फैशन शो के अंदाज में प्रदर्शन किया जाना आपत्तिजनक है।

इस बारे में संगठन की ओर से पुलिस को शिकायत की गई है और कार्रवाई की मांग की गई है।

सीएसईबी पुलिस चौकी ने पालतू पशु के सर्कस में उपयोग करने के बारे में शिकायत प्राप्त होने की जानकारी दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि इस मामले में संबंधित बिंदुओं के आधार पर जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सर्कस व्यवसाय बीते वर्षो में कई कारणों से वैसे ही संकट के दौर से गुजर रहा है और लगातार इसके सामने परेशानियां कायम है। इस बात की पूरी संभावना है कि अगर इस तरह की चुनौतियां प्रबंधन के सामने पेश आती हैं तो उन्हें अपना कारोबार समेटने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में उन लोगों की जीविका का क्या होगा जो लंबे समय से इस प्रकार के व्यवसाय का हिस्सा बने हुए हैं और अपने परिवार का भरण पोषण सुनिश्चित कर रहे हैं।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -