Home छत्तीसगढ़ अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत,मृतक की नहीं हो सकी...

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत,मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त

0
141

acn18.com/   कोरबा में जिले में सड़क हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का सिलसिला जारी है। कोरबा चांपा मार्ग पर मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। डायल 112 की टीम ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में दाखिल करवाया जहां बुधवार की सुबह 11 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी हैै। मृतक के जेब से कुछ फोटो मिले हैं,जिसके आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक की पहचान होने के बाद ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

error: Content is protected !!