Home KORBA रेत के अवैध कारोबार के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा ,बांकीमोंगरा मुख्य...

रेत के अवैध कारोबार के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा ,बांकीमोंगरा मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम ,काफी देर तक चला प्रदर्शन.

0
99

vlcsnap 2024 02 05 16h33m01s087

acn18.com कोरबा/कोरबा के बांकीमोंगरा क्षेत्र में रेत माफियाओं के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। नियम को ताक पर रखकर जिस तरह से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है उससे त्रस्त लोगों ने बांकीमोंगरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचर और स्थिती को नियंत्रण में लिया।

vlcsnap 2024 02 05 16h33m16s481

कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र में रेत के अवैध कारोबार के कारण चक्काजाम की स्थिती निर्मित हो गई। अहिरन नदी से जिस तरह से रेत माफिया अवैध कार्यों को अंजाम दे रहे हैं उससे ग्रामीणों के खेत की मिट्टी का कटाव हो रहा है। इतना ही नहीं और भी कई तरह की परेशानियों का सामना उन्हें करना पड़ रहा हैै। मंत्री से लेकर कलेक्टर से शिकायत करने के बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तब लोगों ने बांकीमोंगरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिती को नियंत्रण में लिया।मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया है,कि अवैध कार्य को जल्द रोक लिया जाएगा,तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली और अपने प्रदर्शन को समाप्त किया।

देखिए वीडियो…

पंजाब की राज्यपाल बनाई गई पूर्व IPS अधिकारी किरण बेदी