Home Uncategorized अस्थाई हेलीपैड के नजदीक जा रहे लोगों पर बरसे डंडे.खड़गवां में हुई...

अस्थाई हेलीपैड के नजदीक जा रहे लोगों पर बरसे डंडे.खड़गवां में हुई घटना से लोग नाराज, मंत्री ने मांगी माफी

0
78

acn18.com एमसीबी / लोकसभा चुनाव के मतदान से 3 दिन पहले एमसीबी जिले के खड़गवां में हेलीकॉप्टर देखने के चक्कर मे महिलाओं और पुरुषों पर पुलिस के डंडे बरसे। ये लोग गाँव के अस्थायी हेलीपैड के करीब जाने की कोशिश में थे। इससे रोकने के दौरान बल प्रयोग करना पड़ा। बाद में स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से माफी मांगी।

vlcsnap 2024 05 04 16h21m23s327

चुनाव के सीजन में हुई इस घटना से ग्रामीण नाराज है और भाजपा संगठन सकते में। खबर के मुताबिक खड़गवां में मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सभा थी। उनके आने की जानकारी होने पर ग्रामीण उस जगह पहुंच गए, जहां हेलीकॉप्टर उतरना था। सुरक्षा कारण से लोगों को पर्याप्त दूरी पर रोकने की कोशिश की गई। बात नही बनी तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। लोग इस पर काफी आक्रोशित दिखे।

vlcsnap 2024 05 04 16h20m42s144 1

घटनाक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्थिति संभालने का प्रयास किया और लोगों से माफी मांगी। चुनाव के दौरान इस तरह की घटना ने माहौल को खराब किया है । इसके दुष्परिणाम को रोकने की कोशिश कि जा रही है।