Home Uncategorized यूएसए, यूएई सहित कई देशों के लोगों के जल रहे ज्योति कलश,...

यूएसए, यूएई सहित कई देशों के लोगों के जल रहे ज्योति कलश, महामाया मंदिर में चैत्र नवरात्र पर्व पर अनुष्ठान

0
142

acn18.com कोरिया / चनवारीडाँड़ के महामाया मंदिर मैं चैत्र नवरात्र पर्व आस्था के साथ मनाया जा रहा है। यहां पर भारत नेपाल के अलावा कई देशों से लोगों ने मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करवाए हैं। शास्त्रोक्त विधि से नवरात्र पर पूजा अर्चना कराने का काम यहां के पुरोहित कर रहे हैं।

vlcsnap 2023 03 22 18h30m11s111

हिंदू नव वर्ष को लेकर कोरिया जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष उत्साह बना हुआ है।। भगवा ध्वज के साथ आसपास में सजावट कराई गई है। खड़गवा चनवारीडाँड़ के प्राचीन मां महामाया मंदिर चैत्र नवरात्रि को लेकर तैयारी की गई है। मंदिर में विभिन्न अनुष्ठान संपादित किए जा रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों से जहां पर पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे है। श्रद्धालुओं ने बताया कि देवी के प्रति उनकी अगाध आस्था है और मैं यहां पर लगातार आते रहे हैं उन्होंने महसूस किया है कि यहां पर सभी की मनोकामनाएं पूरी होती है।

vlcsnap 2023 03 22 18h30m00s003

मां महामाया मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आरबी श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे शास्त्रोक्त विधि विधान के साथ मंदिर में नवरात्र का अनुष्ठान किया जा रहा है और पूजा संपन्न कराई जा रही है। भारत सहित पश्चिमी देशों से अधिक श्रद्धालुओं ने यहां पर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित करवाए हैं।

महामाया मंदिर में चैत्र नवरात्र पर बीमित पूजा अर्चना के साथ श्रीमद् देवी भागवत दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। । यहां प्रतिदिन भोग भंडारे की व्यवस्था भी की गई है चरण में हवन पूजन और कन्यापूजन के साथ यह अनुष्ठान बुरा होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगा 2500 रुपए प्रतिमाह की दर से बेरोजगारी भत्ता