spot_img

थानों में ली गई शांति समिती की बैठक : होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील ,शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के संकेत

Must Read

acn18.com कोरबा/ होली और सब-ए-बारात का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने को लेकर सिटी कोतवाली और सीविल लाईन थाना में पुलिस ने शांति समिती की बैठक ली। जनप्रतिनिधीयों के साथ ही क्षेत्र के गणमान्य लोगों को सौहाद्रपूर्ण महौल में इस पर्व को मनाए जाने की अपील की गई। बैठक के दौरान पुलिस ने कहा,कि पर्व के दौरान शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

होली के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शांति समिती की बैठक में पुलिस ने साफ कर दिया है,कि होली के पर्व के दौरान हुडदंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सिटी कोतवाली और सीविल लाईन थाना में पुलिस ने शांति समिती की बैठक ली। क्षेत्र के जनप्रतिनिधीयों के साथ ही गणमान्य लोगों से रंगो के पर्व होली और सब-ए-बारात को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने की अपील की। बैठके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पुलिस ने कहा,कि हौली में आवारा किस्म के लोग अक्सर नशे में मदहोश होकर लड़ाई झगड़ा करने के साथ ही राह चलते लोगों को परेशान करते हैं। ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए होलिका दहन की शाम से ही पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी सक्रिय हो जाएगी और अगले दिन होली तक पूरे शहर का भ्रमण करेगी और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

बदलते समय के साथ ही त्यौहारों को मनाने का तरीका भी बदल गया है। पहले होली पर जहां लोग रंग गुलाल खेलकर लोगों को इस पर्व की बधाईयां दिया करते थे वहीं अब शराब खोरी कर लोगों को परेशान किया जाता है। यही वजह है,कि पुलिस भी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से पेश आने की बात कही है।

रायपुर : होली पर प्राकृतिक रंगों की चमक बिखेरेंगी दरभा की महिलाएं

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में कांग्रेस नेता अरुण रेड्डी गिरफ्तार

Acn18.com दिल्ली/ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता अरुण...

More Articles Like This

- Advertisement -