Home छत्तीसगढ़ PCC चीफ दीपक बैज की सीएम को चुनौती, कहा – किसानों को...

PCC चीफ दीपक बैज की सीएम को चुनौती, कहा – किसानों को धान का एकमुश्त 3100 रुपए दे रहे तो बताएं, जो भी सजा देंगे उसके लिए तैयार हूं…

0
118

acn18.com/  धान खरीदी को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत जारी है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए एकमुश्त किसानों के खाते में देने के वादे को लेकर चुनौती दी है. मोहला मानपुर में बैज ने कहा, किसी किसान के खाते में एकमुश्त 3100 रुपए दे रहे हो या काउंटर लगाकर किसानों को एकमुश्त राशि दे रहे हो तो मुझे मुख्यमंत्री बता दें. यदि दे रहे हैं तो जो सजा देंगे मैं उसके लिए तैयार हूं.

धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस द्वारा मोहला में आयोजित धरने में पीसीसी चीफ शामिल हुए. दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ सरकार पर धान खरीदी में वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, धान खरीदी को लेकर सरकार किसानों के साथ भेदभाव व षडयंत्र कर रही है. दौरे के दरमियान रात में नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर बैज ने मोहला में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की.

error: Content is protected !!