Home छत्तीसगढ़ यात्री बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर,3 की मौत:अस्पताल ले जाने...

यात्री बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर,3 की मौत:अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार; बस जब्त

0
154

Acn18.com/मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई है। सिद्ध बाबा घाट के पास अनूपपुर रोड नेशनल हाईवे-43 पर स्कूटी सवार 3 युवकों को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। मामला मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के उमरिया का रहने वाला असमानी कोल मनेंद्रगढ़ अपने रिश्तेदार के घर शादी में आया हुआ था। यहां खोंगापानी (मनेंद्रगढ़ जिला) के रहने वाले सनी और राजवली के साथ वो गुरुवार को किसी काम से निकला। तीनों युवक एक ही स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। तभी सिद्ध बाबा घाट के पास तेज रफ्तार यात्री बस ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बस को भी जब्त कर थाने लाया गया है।

पुलिस ने बताया कि नफीस ट्रांसपोर्ट की बस शहडोल से मनेंद्रगढ़ आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, उसकी रफ्तार काफी तेज थी। ड्राइवर लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था। फिलहाल आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!