Home छत्तीसगढ़ अभिभावक शिक्षक बैठक का हुआ आयोजन

अभिभावक शिक्षक बैठक का हुआ आयोजन

0
141

ACN18.COM    रायपुर। धरसीवा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला बिरगांव में अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ यह बैठक आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य कदम + रायपुर द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न छात्र संबंधित गतिविधियों के बारे में चर्चा करना एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के बारे में अभिभावक को अवगत कराना एवं बच्चे स्कूल में रहने के अनुभव को के बारे में जानने के लिए एवं बच्चों की पढ़ाई से संबंधित विभिन्न रणनीति तय करने के साथ-साथ बच्चों के नियमित उपस्थिति को बनाए रखने के लिए तथा बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को अभिभावक को अवगत कराने के लिए तथा बीच-बीच में माता-पिता और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए बच्चों के अधिगम स्तर एवं बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दिए जाने पर चर्चा करने के लिए आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्था हुमाना पिपुल टू पिपुल इंडिया द्वारा किया गया रायपुर जिला के धरसिवा ब्लॉक में नियमित बच्चों के साथ चल रहे कदम प्लस कार्यक्रम के अंतर्गत यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में संस्था से दानीराम साहू उपस्थित रहे एवं विद्यालय से रीना देवांगन, रेश्मी कामडी , अन्नुकुमारी ,प्रीति साहू ,एवं शाला प्रबंधन समिति के सभी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार एवं शाला प्रबंधन समिति ने संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!