करोड़ों रुपए का धान हो गया गायब , प्रशासन ने समिति प्रबंधकों को जारी किया नोटिस

0
22

करोड़ों रुपए का धान हो गया गायब

प्रशासन ने समिति प्रबंधकों को जारी किया नोटिसScreenshot 20260114 132412 Gallery

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से करोड़ो रूपये के धान घोटाले का मामला सामने आया है,,,यहाँ धान खरीदी केंद्रों से करोड़ो रुपये का धान गायब हो गया है,,,,जिसको लेकर प्रशासन ने समिति प्रबंधको नोटिस जारी कर जवाब मांगा है,,,,

दरअसल छत्तीसगढ़ में धान ख़रीदी के लिए अब तीन सप्ताह का समय शेष रह गया है,,, धान खरीदी में किसानों को कोई असुविधा ना हो इसके लिए सूरजपुर जिला प्रशासन धान खरीदी केंद्रों पर नज़र बनाये हुए है,

धान खरीदी केंद्रों से आ रही धान के हेराफेरी की खबरों के बीच जिला प्रशासन की टीम ने धान खरीदी केंद्रों का भौतिक सत्यापन करना शुरु कर दिया है । जब टीम टूकुडांड धान खरीदी केंद्र पहुँची तो वहाँ जांच दौरान 16032 बोरे धान कम मिले वहीं खरीदी किये जा रहे तौलकांटों के वजन जहाँ सही नही थे । यही नहीं खरीद प्रभारी किसानों से अधिक धान ख़रीद रहा था,

इसी तरह जांच टीम ने धान उपार्जन केंद्र सूरजपुर, शिवप्रसादनगर सहित सावांरावां का भौतिक सत्यापन किया जिसमें टीम को सावांरावां में 2588 क्विंटल,,शिवप्रसादनगर में 5552 क्विंटल और सूरजपुर में 6610 क्विंटल धान गायब मिला। प्रशासन ने सभी धान समिति प्रभारी को कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब मांगा है,

वही समितियां से गायब धान की बात की जाए तो करीब 21 हजार 1 सौ 63 क्विंटल धान जिसकी अनुमानित कीमत 6 करोड़ 60 लाख है धान खरीदी केंद्रों में जांच टीम को कम मिला है ,,,,

बहरहाल अब यह देखने वाली बात होगी कि प्रशासन के कारण बताओं नोटिस जारी करने के बाद भी संतोष प्रद जवाब नहीं आने पर प्रशासन इन हेरा फेरी करने वाले प्रबंधकों पर क्या कार्रवाई करता है ।