सीमा पार से छत्तीसगढ़ आ रहा है धान, देखिए वीडियो

0
58

सीमा पार से छत्तीसगढ़ आ रहा है धान
देखिए वीडियोScreenshot 20251213 144811 Gallery

छत्तीसगढ़ के देवभोग और अमलीपदर तहसील में ओडिसा से हो रहे धान के अवैध परिवहन पर लगातार कार्यवाही के बाद अब बिचौलियों ने अपना पैटर्न बदल लिया है।चार पहिया और भारी वाहन के बजाए सायकल,बाइक और आटो से धान का अवैध परिवहन छोटे रास्ते से कर रहे हैं।प्रदेश के इस इलाके में धान का औसतन उत्पादन 10 से 12 क्विंटल प्रति एकड़ है। सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की लिमिट की भरपाई के लिए किसान ओडिसा के धान की मांग करते हैं।
यही कारण है कि दोनों तहसील के सीमा क्षेत्र में विगत 25 दिनों में संयुक्त टीम ने पिकअप,ट्रक जैसे 41 बड़े वाहन पकड़े .55 लाख कीमत का धान जप्त करने के बाद कोचियों ने परिवहन का तरीका बदल कर प्रशासन को चुनौती दी है।अब देवभोग तहसीलदार अजय चंद्रवंशी ने इस नए तरीके को रोकने के लिए कार्यवाही करने की बात कही है।