Acn18. Com.कोरबा के कुसमुंडा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद क्षेत्रवासियों का आक्रोश अब आंदोलन में बदल गया। बुधवार को हुई इस दुर्घटना के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कुसमुंडा थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।इस दौरान तहसीलदार और कुसमुंडा थाना प्रभारी की मध्यस्थता में प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच सहमति बनी। मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग स्वीकार की गई। साथ ही भविष्य में इस तरह के हादसों को रोकने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने, सड़क पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करने और क्षेत्र की अन्य समस्याओं का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद कुसमुंडा और आसपास के क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन सौंपकर अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। अब देखना होगा कि हादसों पर अंकुश लगाने के लिए किए गए इन वादों पर अमल कब तक होता है।





