spot_img

संलग्नीकरण तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश, संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं ने सभी संभागों के संयुक्त संचालक और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को लिखा पत्र

Must Read

Acn18.com/रायपुर, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह ने सभी संभागों के संयुक्त संचालक और सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर कर्मचारियों का संलग्नीकरण तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि संचालनालय स्तर से समय-समय पर संलग्नीकरण समाप्त किए जाने के निर्देश व आदेश जारी किए गए हैं। चालू अप्रैल माह में संपन्न स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में भी विभागीय सचिव ने शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में संलग्नीकरण को समाप्त कर अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना स्थान के लिए कार्यमुक्त किए जाने के निर्देश दिए थे, परन्तु अभी भी अनेक संस्थाओं में अधिकारी व कर्मचारी संलग्न होकर कार्यरत हैं। इस संबंध में संयुक्त संचालकों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही अधिकारी एवं कर्मचारी संघों द्वारा भी इस संबंध में शिकायत प्राप्त होती है।

- Advertisement -

संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं ने संभागीय संयुक्त संचालकों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को आदेशित किया है कि किसी भी स्तर कलेक्टर, संभागीय संयुक्त संचालक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी या अन्य अधिकारी द्वारा जारी संलग्नीकरण या कार्यादेश को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी को उनके मूल पदस्थापना स्थान के लिए तत्काल कार्यमुक्त करें। उन्होंने संलग्नीकरण में कार्यरत ऐसे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की तत्काल उनके मूल पदस्थापना स्थान में उपस्थिति सुनिश्चित कर आदेश की प्रति संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा है। ऐसा नहीं करने वाले संयुक्त संचालकों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के विरूद्ध नियमानुसार एक तरफा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होगें।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रायपुर पुलिस द्वारा एक दिवसीय सेमीनार का किया गया आयोजन

आज दिनांक 17.05.2024 को पातायात मुख्यालय के सभागार में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं...

More Articles Like This

- Advertisement -