Home देश दुनिया छत्तीसगढ़ में युवक के पेट से निकला गर्भाशय:दुनियाभर में केवल 300 केस;...

छत्तीसगढ़ में युवक के पेट से निकला गर्भाशय:दुनियाभर में केवल 300 केस; धमतरी में फैलोपियन ट्यूब को भी सर्जरी कर निकाला गया

0
144

छत्तीसगढ़ में एक युवक के पेट में गर्भाशय मिलने के बाद उसे ऑपरेशन करके निकाल दिया गया है। पुरुषों में गर्भाशय का होना रेयरेस्ट ऑफ द रेयर है। दुनियाभर में इस तरह के 300 मामले अब तक सामने आए हैं। 26 सितंबर को धमतरी के निजी उपाध्याय नर्सिंग होम में युवक का दुर्लभ ऑपरेशन हुआ। 1 अक्टूबर को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

युवक की पहचान को गोपनीय रखा गया है। 1 अक्टूबर को नर्सिंग होम के डॉक्टर रोशन उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुर्लभ ऑपरेशन की जानकारी दी। कांकेर के 27 वर्षीय युवक के पेट में लगातार दर्द रहता था, साथ ही उसकी दाहिनी जांघ में सूजन भी थी। 25 सितंबर को परिजन उसे इलाज के लिए धमतरी लेकर आए। उसे यहां नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

छत्तीसगढ़ में एक युवक के पेट में गर्भाशय मिलने के बाद उसे ऑपरेशन करके निकाल दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में एक युवक के पेट में गर्भाशय मिलने के बाद उसे ऑपरेशन करके निकाल दिया गया है।

युवक का हर्निया भी फंसा हुआ पाया गया

डॉक्टर रोशन उपाध्याय ने युवक की कुछ जांच की, तो उसमें हर्निया का फंसा होना पाया गया। साथ ही दोनों तरफ के अंडकोष की गोली (Testes) भी नहीं थी। डॉक्टर रोशन उपाध्याय ने बताया कि इसके बाद युवक का ऑपरेशन किया गया, जिसमें उसके अंदर गर्भाशय (यूट्रस) के होने का पता चला।

डॉ रोशन उपाध्याय ने बताया कि इस बीमारी को परसिस्टेंट म्यूलेरियन डक्ट सिन्ड्रोम (PMDS) कहते हैं।
डॉ रोशन उपाध्याय ने बताया कि इस बीमारी को परसिस्टेंट म्यूलेरियन डक्ट सिन्ड्रोम (PMDS) कहते हैं।

युवक के पेट में मिला गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब

युवक के पेट में गर्भाशय और नसबंदी की नली (Uterus With Cervix With Bilateral Fallopian Tubes) थी, साथ ही अंडकोष की दोनों तरफ की गोली (Testes) दाईं तरफ पेट में थी। ये एक बहुत ही दुर्लभ मामला था। तत्काल इसकी जानकारी मरीज के परिजनों को दी गई, साथ ही सभी अंग दिखाए गए।

युवक के पेट में गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब थी, साथ ही अंडकोष की दोनों तरफ की गोली (Testes) दायीं तरफ पेट में थी।