Home देश दुनिया संजय सिंह की गिरफ्तारी पर नेताओं ने अरविंद केजरीवाल को Whatsapp ग्रुप...

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर नेताओं ने अरविंद केजरीवाल को Whatsapp ग्रुप में घेरा! वायरल हुआ चैटिंग का वीडियो

0
54

नई दिल्ली:शराब घोटाला मामले में आप सांसद संजय सिंह को 5 दिनों के लिए ED की रिमांड पर भेज दिया गया है। लेकिन संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद से सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। जहां एक ओर आप नेताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन ने ईडी की कार्रवाई पर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। लेकिन इन सब के बीच विपक्षी गठबंधन के नेताओं का वाट्असप चैट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सामने आए वायरल चैट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, राहुल गांधी, सत्येंद्र जैन, उद्धव ठाकरे सहित अन्य कई नेता है। सभी नेताओं के बीच संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद वाट्सअप ग्रुप में ही अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि ये चैट असली नहीं है, लेकिन अब ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि मामले को लेकर एक तरफ भाजपा नेता आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ आप के नेता भाजपा पर बदले की राजनीति के आरोप लगा रहे हैं। दोनों तरफ से सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। ज्ञात हो कि दिल्ली में 2021-22 की आबकारी नीति में घोटाले का आरोप है। ईडी और सीबीआई का दावा है कि दिल्ली में शराब कारोबारियों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया गया और बदले में उनसे रिश्वत ली गई।

https://twitter.com/i/status/1709918230872248713