Home KORBA नवरात्र पर हवन पूजन हुआ वैष्णो दरबार मंदिर में,शास्त्रोक्त विधान से वेदी...

नवरात्र पर हवन पूजन हुआ वैष्णो दरबार मंदिर में,शास्त्रोक्त विधान से वेदी में दी गई आहुतियां

0
115

acn18.com कोरबा / चैत्र नवरात्र पर्व कोरबा के स्टेशन रोड नाहरपारा स्थित वैष्णो दरबार मंदिर में आस्थापूर्वक मनाया गया। समापन से पूर्व अष्टमी की संध्या को मंदिर परिसर में हवन पूजन सम्पन्न हुआ। पुरोहित के द्वारा शास्त्रोक्त विधि विधान से हवन अनुष्ठान कराया गया। मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों व यजमानों ने वेद मंत्रों के साथ वेदी में आहुतियां दी। इस अवसर पर सभी के कल्याण के लिए मंगल कामना की गई।