Home KORBA हीटर से करंट लगने के करण वृद्ध महिला की मौत, गजरा बस्ती...

हीटर से करंट लगने के करण वृद्ध महिला की मौत, गजरा बस्ती में सामने आई घटना

0
103

बांकीमोंगरा से महेंद्र सिंह.कोरबा के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के गजरा बस्ती में एक दर्दनाक घटना सामन आई है। हीटर से करंट लगने के कारण एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम मीना बाई चैहान है,जो अपनी भतीजी के साथ निवास करती है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वीओ: हीटर से करंट लगने के कारण कोरबा के बांकीमोंगरा क्षेत्र में रहने वाली एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। गजरा बस्ती में बीती रात यह घटना सामने आई है। अपनी भतीजी के साथ रहने वाली मीना बाई चैहान पानी गर्म करने के लिए हीटर पर बर्तन चढ़ाई हुई थी। कहा जा रहा है,कि हीटर से पानी उतारने के दौरान उसे करंट का झटका लगा और वे हीटर पर ही औंधे मुंह गिर पड़ी। मृतका के शरीर पर जलन के कई निशान पाए गए है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम सुबह सुबह मृतका के घर पहुंची फिर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर लाश को पीएम के लिए रवाना गया।

error: Content is protected !!