Home छत्तीसगढ़ बस्तर में ओडिशा के बाइक चोर सक्रिय:चोरी की गाड़ियों का नंबर प्लेट...

बस्तर में ओडिशा के बाइक चोर सक्रिय:चोरी की गाड़ियों का नंबर प्लेट बदल कर बेचते थे, 15 मोटरसाइकिल के साथ 8 गिरफ्तार

0
118

Acn18.com/छ्त्तीसगढ़ में कोंडागांव पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। ओडिशा के इस गिरोह के 8 सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से चोरी की 15 बाइक भी बरामद की गई है। साथ ही 50 हजार से ज्यादा नगद भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि, ये गिरोह हाट बाजारों, भीड़-भाड़ वाली जगहों, मेला-मड़ई जैसी जगहों से बाइक की चोरी करते थे। फिर नंबर प्लेट बदलकर ओडिशा में ही बेच देते थे। कोंडागांव पुलिस ने प्रेस वार्ता लेकर मामले का खुलासा किया है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले जिले के माकड़ी थाना इलाके से 2 लाख रुपए की चोरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में शामिल 2 चोरों को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने चोरी करने के बाद भागने के लिए बाइक भी चुराने की बात कही थी। यहीं से पुलिस को और जानकारी मिली। जिसके बाद बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करने की तैयारियों में पुलिस जुट गई। चोरों से और पूछताछ की गई। पुलिस को जानकारी मिली की इस काम में ओडिशा का एक गिरोह सक्रिय है।

जिसके बाद पुलिस ने सायबर सेल की मदद से इस गिरोह में शामिल CG के 3 सदस्यों को पकड़ा। जिनमें धमतरी के भुनेश्वर जालेस, अर्जुन सिंह और गरियाबंद का युवक नितेश कुमार शामिल था। इनसे जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि ये ओडिशा के बाइक चोर गिरोह के साथ मिलकर काम करते हैं। बाजारों से बाइक चुराने में गिरोह की मदद करते हैं। इनके बताए अनुसार पुलिस ने CG-ओडिशा बॉर्डर से जैन हरिजन और सराबु इन दो आरोपियों समेत कुल 5 लोगों को पकड़ा।

पुलिस ने जैन हरिजन के पास से 6 और सराबु के पास से 9 चोरी की बाइक बरामद की। इनके साथ ही सुरेंद्र हरिजन, नीलम हरिजन, समरेस बाइन को भी गिरफ्तार किया गया। ये पांचों आरोपी ओडिशा के अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। CG के युवकों की मदद से पहले बाइक की चोरी करते हैं। फिर ओडिशा लेजाकर नंबर प्लेट बदलते थे। जिसके बाद ग्राहक ढूंढ कर किसी भी दाम में बेच देते हैं। इधर, पुलिस का कहना है कि, इस गिरोह में शामिल और भी लोगों को पकड़ा जाएगा। जल्द ही पुलिस बड़ा खुलासा करेगी।

error: Content is protected !!