Home KORBA अब कोरबा में भी लोमड़ी के कारण दहशत,एक मजदूर को लोमड़ी ने...

अब कोरबा में भी लोमड़ी के कारण दहशत,एक मजदूर को लोमड़ी ने कर दिया घायल

0
112

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और मुंगेली जिले में लगभग डेढ़ दर्जन लोग लोमड़ी के हमले में घायल हो गए। अब इन दो जिलों के बाद कोरबा में भी लोमड़ी ने दस्तक दे दी है। दर्री के राजीव नगर में 35 वर्षीय मनोज मतवारे घर के समीप स्थित नर्सरी गया था इसी बीच लोमड़ी ने इस मजदूर पर हमला कर दिया। लगभग 10 मिनट तक लोमड़ी और मनोज के मध्य संघर्ष चला। मनोज की चीख पुकार सुनने पर कुछ युवक मौके पर पहुंचे और उन्होंने उसकी जान बचाई। लोमड़ी ने मनोज के नाक के कुछ हिस्से को नोच डाला है। मनोज का इलाज चल रहा है। लोगों ने बताया कि लोमड़ी जंगल से बस्ती के मध्य आ गई है और राजीव नगर दर्री स्थित नर्सरी के आसपास विचरण कर रही है .इस घटना से वन विभाग अब तक बेखबर है