spot_img

अब बिलावल ने कबूला-पाकिस्तान का इतिहास आतंकवाद से जुड़ा:पहलगाम अटैक के बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा था- 30 साल आतंकियों का समर्थन किया

Must Read

Acn18.com/ पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान का आतंकवाद के साथ इतिहास रहा है, यह कोई सीक्रेट नहीं है। स्काई न्यूज ने गुरुवार को पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर बिलावल भुट्टो से सवाल पूछा था।

- Advertisement -

ख्वाजा आसिफ ने पहलगाम हमले के बाद कहा था कि पाकिस्तान 30 साल से आतंकवादियों को फंडिंग कर रहा है। बिलावल ने आसिफ के बयान का समर्थन किया और कहा कि पाकिस्तान ने अपनी गलतियों का अंजाम भुगता।

पहलगाम में शुक्रवार को NIA और फोरेंसिक टीम बायसरन घाटी में जांच करने पहुंची है। इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि पहलगाम हमला करने वाले आतंकी दक्षिण कश्मीर के जंगलों में छिपे हैं। उनके पास राशन-पानी है, ऐसे में ये इन पहाड़ी इलाकों में लंबे समय तक रह सकते हैं। पहलगाम की बायसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी गोलीबारी में 26 टूरिस्ट की मौत हो गई थी।

पहलगाम में टूरिस्ट की भीड़

पहलगाम में लिड्डर नदी के पास की यह तस्वीर शुक्रवार की है। इसमें पर्यटकों की भीड़ दिख रही है।
पहलगाम में लिड्डर नदी के पास की यह तस्वीर शुक्रवार की है। इसमें पर्यटकों की भीड़ दिख रही है।

बायसरन में NIA जांच जारी

बायसरन घाटी में शुक्रवार को जांच करने पहुंची NIA की टीम। NIA के डीजी भी टीम के साथ हैं।
बायसरन घाटी में शुक्रवार को जांच करने पहुंची NIA की टीम। NIA के डीजी भी टीम के साथ हैं।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बोकड़ाबेड़ा स्कूल के गेट पर लगा दिया ताला ,प्रधान पाठक के रवैया से नाराज हुए अभिभावक

Acn18.com/  शिक्षा सत्र 2025 के प्रवेश उत्सव के दिन ही धमतरी जिले के नगरी विकासखंड स्थित बोकरबेड़ा के सरकारी...

More Articles Like This

- Advertisement -