Home छत्तीसगढ़ रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी

0
97

रायपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह ने आज विधानसभा के उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही रायपुर दक्षिण क्षेत्र के विधानसभा सदस्य के निर्वाचन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अधिसूचना हिन्दी और अंग्रेज़ी दो भाषाओं में जारी की गई है और रिटर्निंग ऑफिसर तथा सभी सहायक रिटर्निंग ऑफ़िसर्स के कार्यालयों के सूचना पटल पर सार्वजनिक भी कर दी गई है।

आज से ही निर्वाचन लड़ने के प्रत्याशियों का नामांकन भी शुरू हो गया है।निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी 25 अक्टूबर तक अपना नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष जमा करा सकेंगे। प्रत्याशी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 9 में जमा कर सकते है।

शासकीय अवकाश के दिनों में नामांकन नहीं लिया जाएगा। प्रत्याशी स्वयं या उसके किसी प्रस्तावक के द्वारा निर्वाचन के लिए नामांकन जमा करा सकते है। नामांकन पत्र प्रारूप भी कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 1 से ही प्राप्त किए जा सकते है।

error: Content is protected !!