spot_img

निक्की यादव मर्डर केस:साहिल ने 9 फरवरी को सगाई की, अगली सुबह निक्की का गला घोंटा; रात में धूमधाम से शादी की

Must Read

acn18.com नई दिल्ली/ दिल्ली के निक्की यादव मर्डर केस में नई जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, 10 फरवरी को निक्की का गला घोंटकर मारने से एक दिन पहले साहिल अपने परिवार की पसंद की लड़की से सगाई करके लौटा था। मर्डर वाले दिन ही वह वापस अपने घर गया और धूमधाम से शादी की। शादी के दौरान उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं दिखी। ऐसा लगा ही नहीं कि उसने कुछ देर पहले ही एक लड़की का मर्डर किया है।

- Advertisement -

इस मर्डर का खुलासा 14 फरवरी को हुआ जब उत्तम नगर में निक्की के पड़ोसी ने उसके लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की पड़ताल में साहिल का नाम आया और जांच में उसके ढाबे से निक्की का शव बरामद हुआ।

पढ़ेंइस मर्डर केस की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी…

पुलिस ने बताया 9 और 10 फरवरी का पूरा घटनाक्रम…
पुलिस के मुताबिक, 24 साल के साहिल गहलोत ने 9 फरवरी को अपनी सगाई में खूब मस्ती की, दोस्तों के साथ डांस किया। सगाई फंक्शन खत्म होने के बाद वह अपने कजिन की कार लेकर रात करीब 1 बजे (10 फरवरी) निक्की के घर पहुंचा। वहां निक्की की बहन भी मौजूद थी। सुबह करीब 5 बजे साहिल निक्की को लेकर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचा।

निक्की गोवा जा रही थी। उसकी ट्रेन सुबह साढ़े 7 बजे की थी। उसने साहिल से भी साथ चलने को कहा, लेकिन उसने टिकट न मिलने का बहाना बनाया। फिर दोनों ने अचानक हिमाचल जाने की प्लानिंग कर ली। दोनों आनंद विहार बस स्टेशन पहुंचे, लेकिन यहां उन्हें पता चला कि बस कश्मीरी गेट से मिलेगी। दोनों वहां से कश्मीरी गेट चले गए। साहिल के पास लगातार फोन आ रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने आगे बताया कि 10 फरवरी को ही साहिल की शादी होनी थी, इसलिए उसके परिवार वाले उसे लगातार कॉल कर रहे थे। निक्की को जब इस बारे में पता चला तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। सुबह करीब 9 बजे साहिल ने कश्मीरी गेट इलाके में ही कार के अंदर डेटा केबल से निक्की का गला घोंट दिया। उसकी वहीं मौत हो गई।

इसके बाद साहिल ने निक्की की बॉडी को फ्रंट सीट पर बैठाया, सीट बेल्ट लगाया और उसे कश्मीरी गेट इलाके से पश्चिम विहार होते हुए 35 किलोमीटर दूर दक्षिणी दिल्ली के मित्रांव गांव स्थित अपने ढाबे पर पहुंचा। मौका देखकर यहां पर उसने निक्की की बॉडी को कार के बूट में छिपाया और वहां से अपनी शादी में शामिल होने अपने घर चला गया।

सोशल मीडिया पर साहिल की शादी की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं।
सोशल मीडिया पर साहिल की शादी की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं।

 

शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब रात को उसके परिवार वाले सो रहे थे, तो करीब 3.30 बजे वह दूसरी कार लेकर निक्की की लाश को ठिकाने लगाने के लिए ढाबे पर पहुंचा। पुलिस का कहना है कि वह लाश को किसी नदी में फेंकने का प्लान बना रहा था।

वह पहले बॉडी को कार से निकालकर ढाबे के फ्रिज तक ले गया। निक्की का बैग फ्रिज के पास ही रखा था। साहिल ने उसका मोबाइल फोन निकाला और उसमें से डेटा डिलीट कर दिया। साहिल ने अपने फोन से भी निक्की से जुड़ा सारा डेटा डिलीट कर दिया।

साहिल के ढाबे में रखे इसी फ्रिज में उसने निक्की की लाश स्टोर की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ढाबा उसने तीन हफ्ते पहले ही शुरू किया था।
साहिल के ढाबे में रखे इसी फ्रिज में उसने निक्की की लाश स्टोर की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ढाबा उसने तीन हफ्ते पहले ही शुरू किया था।

 

चार दिन बाद मर्डर का हुआ खुलासा
इस मर्डर के बारे में पुलिस को 14 फरवरी को तब पता चला, जब निक्की के एक पड़ोसी ने उसके लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने जब उसके बॉयफ्रेंड साहिल को ढूंढा तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस उन सभी जगहों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जहां-जहां जाने की बात साहिल ने अपने कुबूलनामे में बताई है। निक्की का फोन पुलिस ने बरामद कर लिया है और दोनों के वॉट्सऐप चैट और फोटोज निकालने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने 15 फरवरी को साहिल को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने 15 फरवरी को साहिल को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ की जा रही है।

 

शादी करे या गर्लफ्रेंड के साथ रहे, कंफ्यूज था साहिल
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में साहिल ने बताया कि वह तय नहीं कर पा रहा था कि क्या करना चाहिए। क्या उसे परिवार के हिसाब से शादी करनी चाहिए या गर्लफ्रेंड निक्की यादव के साथ रहना चाहिए। लेकिन उसकी सगाई और शादी की फोटो-वीडियो में कुछ और ही बात नजर आती है। वह अपनी शादी के सभी फंक्शंस में डांस करता हुआ बेहद खुश नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि उन्हें केस को मजबूत बनाने के लिए पुख्ता सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक जांच समेत टेक्निकल सबूत जुटाने होंगे।

अभी से शुरू हो गई किन्नरों की होली, गाजे बाजे के साथ नेग मांगने का होगा काम…देखिए वीडियो

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सरायपाली खदान में स्टॉरेक्स मिनरल्स ठेका कंपनी की गुंडागर्दी उजागर,एसईसीएलकर्मी के साथ की गई अभद्रता,जान से मारने का प्रयास,श्रमिक संगठन एटक ने खोला मोर्चा।देखिए...

Acn18.com/कोरबा के पाली में संचालित एसईसीएल की सरायपाली कोल परियोजना में नियोजित स्टॉरेक्स मिनरल्स ठेका कंपनी के अधिकारी और...

More Articles Like This

- Advertisement -