spot_img

गोरखपुर में हाथी ने कइयों को रौंदा, 3 की मौत:कलश यात्रा में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, भीड़ को देखकर बेकाबू हो गया

Must Read

acn18.com गोरखपुर / उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गुरुवार को एक हाथी कलश यात्रा निकलने से पहले भड़क गया। उसने कई लोगों को रौंद दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं। हालांकि मौत के आंकड़े की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना चिलुआताल इलाके के जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव की है।

- Advertisement -

घटना के बाद खेत में घुस गया हाथी
ग्रामीणों का कहना है कि कलश यात्रा निकलने से पहले पंडाल में यज्ञ हो रहा था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा थी। काफी शोर हो रहा था। इस दौरान कुछ लोग हाथी को छेड़ रहे थे, इससे वह भड़क गया। वह इधर-उधर भागने लगा। सूचना पाते ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उसे काबू करने की कोशिश की जा रही है।

भीड़ की वजह से गई तीन की जान

गांव के रहने वाले रामलखन के अनुसार आज कलश यात्रा निकलनी थी। इसको लेकर गांव में तैयारियां चल रही थी। कलश यात्रा के लिए महिलाएं जल भरने जाने वाली थी। कलश यात्रा में शामिल होने के लिए हाथी को यहां पर लाया गया था। मौके पर पंडाल में एक हजार से अधिक लोग थे।

वहां पर हाथी को देखने और उसके साथ फोटो खिंचवाने वालों के लिए भीड़ जमा हो गई। भीड़ की वजह से हाथी भड़क गया। इस घटना में दो महिला कांति देवी (55), कौशल्या देवी (50) और एक बच्चे कृष्णा (4) की मौत हुई है। दोनों महिलाएं मोहम्मदपुर माफी इलाके की रहने वाली थी।

आशीर्वाद की जगह 4 साल के बच्चे को मिली मौत
गांव वालों के मुताबिक जिस बच्चे की मौत हुई है, वह काफी बीमार चल रहा था। उसके ननिहाल वालों ने मां से कहा था कि बच्चे को यज्ञ में लाकर पूजन कराओ तो वह ठीक हो जाएगा। जिसके बाद मां बच्चे को लेकर मायके आई थी। वह हाथी का पूजन कर बच्चे को आशीर्वाद दिलाने पहुंची थी। इसी दौरान हाथी ने बच्चे को पटक कर मार डाला।

महावत ने नहीं सुनी थी गांववालों की बात

वहीं ग्रामीण राजेश मौर्य ने बताया कि गांव के लोग महावत से बार-बार हाथी को दूर ले जाने के लिए बोल रहे थे। लेकिन, महावत उनकी कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं था। महिलाएं हाथी का पूजन कर उसे चढ़ावा चढ़ा रही थी। महावत रुपए के लालच में वहां पर बना हुआ था। हाथी के पास भीड़ लगी थी। ​इतने लोग एक साथ हाथी को छूने लगे और उसे घेर लिए, जिसकी वजह से हाथी भड़क गया।

निक्की यादव मर्डर केस:साहिल ने 9 फरवरी को सगाई की, अगली सुबह निक्की का गला घोंटा; रात में धूमधाम से शादी की

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सरायपाली खदान में स्टॉरेक्स मिनरल्स ठेका कंपनी की गुंडागर्दी उजागर,एसईसीएलकर्मी के साथ की गई अभद्रता,जान से मारने का प्रयास,श्रमिक संगठन एटक ने खोला मोर्चा।देखिए...

Acn18.com/कोरबा के पाली में संचालित एसईसीएल की सरायपाली कोल परियोजना में नियोजित स्टॉरेक्स मिनरल्स ठेका कंपनी के अधिकारी और...

More Articles Like This

- Advertisement -