spot_img

निजात अभियान को लगातार मिल रही सफलता,ग्राम बाघमारा के दस ग्रामीणों ने छोड़ा नशे का साथ ,एसपी ने ग्रामीणों को किया प्रोत्साहित…देखिए वीडियो

Must Read

acn18.com कोरबा /हर प्रकार के नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान को सफलता मिलती जा रही है। पुलिस के इस अभियान से जुड़कर लोग भी अब नशे से दूर हो रहे है। पुलिस के प्रयास का ही नतीजा है,कि बालको के ग्राम बाघमारा में दस ग्रामीणों ने नशे को ना कहा और जिंदगी को हां।बालको थाने में एक कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने के साथ ही पुलिस अधिकारियों ने उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।

- Advertisement -

नशे के विरुद्ध कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। अभियान से प्रभावित होकर लोग भी अब नशे की राह को त्यागकर विकास से जुड़ रहे है। पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे जागरुकता अभियान और नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई का ही प्रभाव है,कि बालको थाना क्षेत्र के ग्राम बाघमारा में दस ग्रामीणों ने नशे का साथ छोड़ दिया है। अपने व अपने परिवार के बेहतर जिंदगी के लिए उन्होंने नशे को न और जिंदगी को हां कहा। इस मौके पर बालको थाने में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां एसपी संतोष सिंह ने नशे का त्याग करने वाले ग्रामीणों का हौसला अफजाई किया और उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही।

गौरतलब है,कि इससे पहले भी पुलिस के निजात अभियान से प्रभावित होकर कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर और सलोरा के ग्रामीणों ने लामबंद होकर अपने गांव में नशाबंदी की घोषणा की है। इस अभियान को अगर लगातार इसी तरह सफलता मिलती रही तो एक दिन निश्चित ही नशामुक्त समाज का सपना साकार हो जाएगा।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की चेतावनी सुधर जाओ, नही तो सुधार देंगे का दिखा असर ,भू विस्थापितों का सात दिन से चल रहा आंदोलन हुआ समाप्त

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वेब पुल पर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट,युवती और महिला के बाल पकड़कर खींचे, गाड़ी तोड़ीवेब पुल पर दो पक्षों में...

Acn18.com/रविवार को इस वेव पूल में सैकड़ो की संख्या में बच्चों से लेकर युवा और उम्रदराज लोग भी पहुंचते...

More Articles Like This

- Advertisement -