spot_img

PFI के ठिकानों पर NIA-ED का एक्शन:13 राज्यों में आधी रात से छापेमारी जारी; चीफ ओमा सालम अरेस्ट

Must Read

नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गुरुवार आधी रात से 11 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कई ठिकानों पर छापेमारी की, जो अब तक जारी है। टेरर फंडिंग केस में हो रही इस कार्रवाई में इन राज्यों में PFI से जुड़े 106 सदस्यों को अरेस्ट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार होने वालों में संगठन प्रमुख ओमा सालम भी शामिल है।

- Advertisement -

 

तेलंगाना के चंद्रगुटट्टा में NIA ने PFI के जिला कार्यालय को सील कर दिया है। की यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, असम, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रेदश, पुडुचेरी और राजस्थान में जारी है। इसमें ED और राज्य पुलिस भी NIA के साथ हैं। सूत्रों के मुताबिक इस रेड को NIA के करीब 200 अधिकारी अंजाम दे रहे हैं।

NIA, ED और राज्य पुलिस की तरफ की जारी इस रेड के विरोध में PFI के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। केरल के मल्लपुरम, तमिलनाडु के चेन्नई, कर्नाटक के मंगलुरु समेत कई जगहों पर संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। PFI ने बयान जारी करते हुए कहा है कि आवाज दबाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। सेंट्रल एजेंसी हमें प्रताड़ित कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

युवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने किया पदभार ग्रहण*

Acn18. Comरायपुर/ राज्य शासन द्वारा नियुक्त श्री विश्व विजय सिंह तोमर गृह जिला सरगुजा ने आज छत्तीसगढ़ राज्य युवा...

More Articles Like This

- Advertisement -