Home छत्तीसगढ़ NIA ने BJP नेता बिरजू हत्याकांड में जुटाए कई सबूत

NIA ने BJP नेता बिरजू हत्याकांड में जुटाए कई सबूत

0
154

ACN18.COM    मानपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को भाजपा नेता बिरजू राम ताराम की हत्या और टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में माओवादी संगठन से जुड़े संदिग्धों के कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एनआईए ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए, जिससे मामले में नए सुराग मिलने की उम्मीद है।

एनआईए की टीम ने जिले के छह अलग-अलग स्थानों पर माओवादियों के ओवरग्राउंड वर्कर्स और समर्थकों के ठिकानों पर छापा मारा। इसमें दो शिक्षकों सहित कई संदिग्धों के घरों की तलाशी ली गई, जो माओवादी गतिविधियों में सहायता और सशस्त्र कैडरों को शरण देने के संदेह में हैं।

तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप, प्रिंटर, हार्ड डिस्क, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव सहित अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। इन डिजिटल डिवाइसेज़ की जांच से माओवादियों के नेटवर्क और टेरर फंडिंग से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना है।

error: Content is protected !!