न्यू ऐरा स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव
प्रख्यात कवि मीर अली मीर रहे उपस्थित
कोरबा के अत्यंत प्रतिष्ठित स्कूल न्यू एरा प्रोगेसिव स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के जाने-माने कवि मीर अली मीर ने उपस्थित होकर इस वार्षिकोत्सव को चार चांद लगा दिया
न्यू एरा प्रोगेसिव स्कूल कोरबा का प्रांगण किलकारियों से गूंज रहा था. कारण था वार्षिकोत्सव जिसमें भाग ले रहे थे बच्चे और आनंदित हो रहे थे उनके परिजन विभिन्न विधाओं में बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया शायर मीर अली मीर ने अपनी कुछ प्रसिद्ध रचनाओं का पाठ कर लोगों का दिल जीत लिय वार्षिकोत्सव में शाला प्रबंधन से जुड़े बी एल साहू किशोर साहू जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य शिक्षक गण और शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे




