spot_img

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों ने मजदूरों को बनाया बंधक, 5 वाहन फूंके, सड़क निर्माण नहीं करने की धमकी

Must Read

ACN18.COM राजनांदगांव /छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाया है। सड़क निर्माण कार्य में लगे 5 वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है, जिसमें 2 पोकलेन, ट्रक, ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन शामिल है। नक्सलियों ने मजदूरों को बंधक भी बनाया था। माओवादियों ने मजदूरों को सड़क निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी है। वहीं सड़क निर्माण करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। फिलहाल सड़क निर्माण काम बंद कर दिया गया है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार गढ़चिरौली के हालेवारा थाना क्षेत्र स्थित एटापल्ली इलाके में सड़क निर्माण का काम चल रहा था। सोमवार को जंगल की तरफ से भारी संख्या में हथियारबंद माओवादी निर्माण स्थल पर आ धमके। नक्सलियों ने पहले निर्माण काम में लगे मजदूरों को बंधक बनाया। इसके बाद 5 गाड़ियों का डीजल टैंक फोड़कर आग लगा दी। नक्सलियों ने मजदूरों को काम नहीं करने चेतावनी दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादी जंगल की तरफ लौट गए। इधर माओवादियों की धमकी के बाद मजदूरों में दहशत है। काम भी बंद कर दिया गया है।

एक माह पहले सरेंडर नक्सली को मारा था
गढ़चिरौली के एटापल्ली डिवीजन के हेडरी के गट्टा क्षेत्र में नक्सलियों ने एक माह पहले 2 ग्रामीणों को हत्या की है। मृत युवकों की पहचान अशोक नरोटे (28 वर्ष) मंगेश हिचामी (27 वर्ष) के रूप में हुई थी। नक्सलियों ने शवों के पास पर्चा भी फेंका था। नक्सलियों ने जिन्हें मारा है, उनमें एक सरेंडर नक्सली भी था। माओवादियों ने दोनों ग्रामीणों को गट्टा गांव से अपहरण किया था। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की हत्या की थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगातार हो रहे सरेंडर से नक्सल संगठन में बौखलाहट है।

मर्दीनटोला मुठभेड़ में मारे गए थे 26 नक्सली
बता दें कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बार्डर पर 13 नवंबर 2021 को सुरक्षा बलों ने गढ़चिरौली के मर्दीनटोला में ऑपरेशन चलाकार 26 नक्सलियों को ढेर किया था। इस मुठभेड़ में नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व के लीडरों की मौत हुई थी, जिसमें छत्तीसगढ़ के 8 इनामी नक्सली भी शामिल थे। वहीं दो दिन पहले ही दो हार्डकोर नक्सली दंपति ने हिंसा का रास्ता छोड़कर गढ़चिरौली एसपी के समक्ष सरेंडर कर दिया था। पुलिस की मानें तो नक्सली घटते जनाधार से बौखला गए हैं और दहशत फैलाने ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

दाढ़ी-मूंछों पर कमेंट करना कॉमेडियन भारती सिंह को पड़ा महंगा, अब हाथ जोड़कर मांग रही माफी

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

महानदी पर निर्मित बैराज का गेट अचानक खोला गया.पानी की तेज धार में बहने लगे लोग.देखिए वीडियो

एक युवक खुद को नहीं संभाल सका और बह गया पानी मेंकई लोगों की गाड़ी मोबाइल पर्स आदि महानदी...

More Articles Like This

- Advertisement -