spot_img

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट से पुलिस ट्रक उड़ाया:2 जवान शहीद, कई घायल, बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर हमला; राशन लेकर कैंप जा रहे थे

Must Read

acn18.com सुकमा/बीजापुर/ छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर बॉर्डर पर रविवार को नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सिलगेर और टेकलगुडम के बीच नक्सलियों ने पुलिस फोर्स के ट्रक को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जगरगुंडा क्षेत्र स्थित सिलगेर कैंप से 201 कोबरा वाहिनी के जवानों का मूवमेंट ROP (रोड ओपनिंग ड्यूटी) के दौरान ट्रक और बाइक से टेकलगुडेम की ओर था। वहां रास्ते में नक्सलियों ने IED प्लांट कर रखा था। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3 बजे जैसे ही जवानों से भरा ट्रक वहां से निकला, IED की चपेट में आ गया।

ब्लास्ट के चलते ट्रक का चालक जवान विष्णु आर और सह चालक जवान शैलेंद्र शहीद हो गए। बाकी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये जवान राशन लेकर जवान कैंप जा रहे थे। टेकलगुडम और इससे आगे का पूवर्ती इलाका नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा का गढ़ है। कुछ ही महीने पहले यहां सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया है।

बीजापुर में IED ब्लास्ट में थाना प्रभारी की कार के अगले हिस्से को पहुंचा नुकसान। वहीं नक्सलियों का बिछाया IED कमांड के लिए वायर बरामद किया गया।

बीजापुर में IED ब्लास्ट में थाना प्रभारी की कार के अगले हिस्से को पहुंचा नुकसान। वहीं नक्सलियों का बिछाया IED कमांड के लिए वायर बरामद किया गया।

महीने भर पहले थानेदार की गाड़ी आई थी IED ब्लास्ट की चपेट में

करीब महीना भर पहले बीजापुर जिले में थाना प्रभारी की गाड़ी नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आ गई थी। फरसेगढ़ थाना प्रभारी आकाश मसीह अपने एक जवान के साथ शासकीय काम से बीजापुर आ रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने फरसेगढ़ और रानीबोदली गांव के बीच कमांड IED ब्लास्ट कर दिया। हालांकि, इस घटना में थाना प्रभारी आकाश मसीह और जवान दोनों सुरक्षित हैं। वाहन के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा था

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बीच चौराहे पर हंगामा करने वाली महिला गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

acn18.com कोरबा / कोरबा की कोतवाली पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है,जिसने शारदा विहार स्थित अटल...

More Articles Like This

- Advertisement -