spot_img

भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ नक्सल सहयोगी गिरफ्तार:आंध्रप्रदेश से लेकर आया था बारूद, माओवादियों को सप्लाई करने जाते वक्त पकड़ाया

Must Read

acn18.com बस्तर/छत्तीसगढ़ के बस्तर में पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामान के साथ एक नक्सल सहयोगी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी आंध्रप्रदेश मजदूरी करने गया हुआ था। वहीं से बारूद लेकर आया था। अब नक्सलियों को सप्लाई करने जाते वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने नक्सलियों के सप्लाई चेन को तोड़ा है। मामला जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, एक युवक के पास भारी मात्रा में विस्फोटक सामान है। जो नक्सलियों को देने जा रहा है। युवक बास्तानार के बस स्टैंड में खड़ा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित की और मौके के लिए रवाना किया गया। जिसके बाद बस स्टैंड पहुंच जवानों ने मुखबिर के बताए हुलिया के अनुसार एक युवक को पकड़ लिया।

विस्फोटक सामान बरामद किया गया।
विस्फोटक सामान बरामद किया गया।

जिसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछ्ताछ में युवक ने अपना नाम मंगलू मड़कामी बताया। जो बीजापुर जिले के भैरमगढ़ का रहने वाला है। जो पिछले साल भर से बस्तर जिले के काकलुर में रह रहा था। इसने पुलिस को बताया कि, आंध्र प्रदेश मजदूरी का काम करने के लिए गया हुआ था। वहीं से भारी मात्रा में विस्फोटक लाकर अपने पास रखा था।

हालांकि, आंध्र प्रदेश से कहां से लाया पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है। इसे बीजापुर जिले में नक्सलियों को देने जा रहा था। इससे पहले भी विस्फोटक की सप्लाई कर चुका है। पुलिस ने सोमवार की देर शाम मामले की जानकारी दी। अफसरों का कहना है कि, यह नक्सलियों का सप्लाई चेन था। जिसे तोड़ा गया है।

यह सामान किया गया बरामद

नक्सली सहयोगी के पास से 2 नग ईको प्राईम बुस्टर 83 एम.एम. 2.78 KG, 6 नग एन एपीपेल पावर एक्सप्लोजिव (क्लास) 25 एमएम 125 ग्राम, 6 नग डेटोनेटर लगा हुआ तार एल.डी.डी.-11, 2 नग डेटोनेटर लगा हुआ तार एल.डी.डी.-12, 7 नग डेटोनेटर लगा हुआ तार, 2 फीट कॉर्डेक्स वायर, एक बंडल नीले रंग का पतला तार, पीले रंग का एक्सल वायर 16 मीटर वायर जिसमें 5 डेटोनेटर लगा है बरामद किया गया है।

आंकड़ेबाजी के चलते देश की खेती-किसानी आईसीयू में – डॉक्टर राजाराम त्रिपाठी

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सफलतापूर्वक संपन्न हुआ राष्ट्रीय लोग अदालत,करीब दस हजार मामलों का किया गया निराकरण

Acn18.com/कोर्ट में लंबित पड़े मामलों के निराकरण के लिए आयोजित किए गए राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब दस हजार...

More Articles Like This

- Advertisement -