Home ट्रैंडिंग नौसेना ने अरब सागर में दागीं एंटी शिप मिसाइलें:पाकिस्तान ने लगातार तीसरे...

नौसेना ने अरब सागर में दागीं एंटी शिप मिसाइलें:पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन LoC पर फायरिंग की; घाटी में सुरक्षाबलों ने 10 आतंकियों के घर ब्लास्ट से गिराए

0
179

Acn18.com/ जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से घाटी में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

सुरक्षाबलों ने घाटी में पिछले तीन दिनों में 10 आतंकियों के घर ब्लास्ट से उड़ा दिए हैं। कुपवाड़ा के कंडी खास इलाके में अज्ञात हमलावर ने 45 साल के गुलाम रसूल मगरे को उनके घर पर गोली मार दी। मगरे सोशल एक्टिविस्ट थे।

उधर, नौसेना ने अरब सागर में कई एंटी शिप फायरिंग ड्रिल की। खास बात यह है कि इस दौरान दागीं गई मिसाइलों से बहुत दूर तक सटीक निशाना लगाया जा सकता है। नौसेना ने कहा कि वह देश की समुद्री सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

वहीं, पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन शनिवार-रविवार की दरमियानी रात LoC पर फायरिंग की। ये फायरिंग टूटमारी गली और रामपुर सेक्टर पर की गई। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है। जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

एंटी शिप मिसाइलों से बहुत दूर तक सटीक निशाना लगाया जा सकता है।
एंटी शिप मिसाइलों से बहुत दूर तक सटीक निशाना लगाया जा सकता है।

पहलगाम अटैक के बाद जम्मू-कश्मीर की 4 तस्वीरें…

16 61745685117 1745730617
तस्वीर कुलगाम की है। सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। छोटे-बड़े सभी वाहनों की तलाश जारी है।
तस्वीर कुलगाम की है। सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। छोटे-बड़े सभी वाहनों की तलाश जारी है।
पहलगाम हमले का असर घाटी के टूरिज्म पर पड़ रहा है। डल लेक पर टूरिस्ट की कमी दिखी।
पहलगाम हमले का असर घाटी के टूरिज्म पर पड़ रहा है। डल लेक पर टूरिस्ट की कमी दिखी।
जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर इलाकों में रहने वाले लोगों ने कम्युनिटी बंकरों की सफाई की।
जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर इलाकों में रहने वाले लोगों ने कम्युनिटी बंकरों की सफाई की।
error: Content is protected !!