Home KORBA प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय...

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा

0
143

Acn18.com/रायपुर, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे बालोद, गरियाबंद, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर और राजनांदगांव जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है।

राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक योगेश प्रभुदास पाठक (मोबाइल नम्बर 9426484305) 24 अगस्त को बालोद जिले में और 28 अगस्त को गरियाबंद में सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। उपेन्द्र नाथ प्रधान (मोबाइल नम्बर 7991255689) दंतेवाड़ा में 18 अगस्त को और बीजापुर में 24 अगस्त को सड़कों की गुणवत्ता जांचेगे। श्री ए.बी. माजिद खान (मोबाइल नम्बर 9419000339) कांकेर में 18 अगस्त को और राजनांदगांव जिले में 21 अगस्त को सड़कों की गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे।

error: Content is protected !!