नकटीखार के नाबालिग से मारपीट, हुई मौत, परिजन चाहते हैं दोषियों को कठोर सजा मिले

0
178

acn18.com कोरबा/ ग्रामीण इलाके में कुछ लोगों द्वारा की गई मारपीट में बुरी तरह से जख्मी आदिवासी बालक की आखिरकार मौत हो गई। कोरबा से रायपुर रेफर करने पर भी उसे नही बचाया जा सका। घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार दोषियों ग्रुप कठोर सजा देने की मांग परिजनों ने की है।

IMG 20230323 WA0022

सिविल लाइन थाना रामपुर के अंतर्गत नकटीखार गाव के अवधराम मंझवार के पुत्र के साथ होली से पहले यह घटना हुई थी। परिजन बताते है कि उनका पुत्र किसी कार्यक्रम में गया हुआ था। वहां उसके साथ मारपीट की गई। उसके सिर चेहरे और गुप्तांग में काफी चोटें आई। वह बेहोशी की स्थिति में अपने घर पहुंचा था और इस बारे में परिवार के लोगों को अवगत कराया।जिसके बाद उसे कोरबा के जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में सिम्स और फिर रायपुर रेफर किया गया और इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

vlcsnap 2023 03 23 16h11m42s987

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने मामले की रिपोर्ट रामपुर सिविल लाइन थाना में लिखवाने का प्रयास किया लेकिन उन लोगों को करतला भेज दिया गया।कांग्रेस नेता अजीत दास महंत ने बताया कि मारपीट की घटना में ही किशोर की मौत हुई है। इसके लिए जो भी लोग जिम्मेदार है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

vlcsnap 2023 03 23 16h11m52s567

घर के एक सदस्य की मौत होने से पूरा परिवार ही नहीं बल्कि ग्रामीण दुखी है। लोगों को इंतजार है कि जिनकी वजह से बालक की मौत हुई उन पर कारवाई कब तक होती है।

कोयला लेकर आ रहे व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया, होगी जांच