शिवाजी की मूर्ति गिरने के विरोध में MVA का प्रोटेस्ट:विरोध को ‘जूता मारो’ नाम दिया; उद्धव-शरद गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचे

0
93

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के विरोध में आज रविवार को महाविकास अघाड़ी (MVA) मुंबई में प्रदर्शन कर रही है।

MVA साउथ मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक पैदल मार्च निकाला। ​​​​​​इसमें ​उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, शरद पवार, सुप्रिया सुले, नाना पटोले समेत MVA की तीनों पार्टियों के बड़े नेता शामिल हुए हैं।

MVA ने प्रदर्शन को जोड़े मारो (जूता मारो) आंदोलन नाम दिया है। लोग चप्पल लेकर सड़कों पर निकले हैं। मुंबई पुलिस ने इस मार्च और प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। पर्यटकों के लिए गेटवे ऑफ इंडिया बंद रखा गया है।

दूसरी तरफ, भाजपा भी विपक्ष के खिलाफ दादर समेत कई कई इलाकों में प्रोटेस्ट कर रही है। भाजपा ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी माफी मांग चुके हैं। फिर विपक्ष क्यों प्रदर्शन कर रहा है।