Home देश दुनिया परिवार के 5 सदस्यों की हत्या की, फिर सुसाइड:सीतापुर में बेटे ने...

परिवार के 5 सदस्यों की हत्या की, फिर सुसाइड:सीतापुर में बेटे ने मां को गोली मारी, पत्नी का सिर कुचला, 3 बच्चों को छत से फेंका

0
66

सीतापुर में युवक ने अपने परिवार को खत्म कर दिया। मां को गोली मारी। पत्नी को गोली मारने के बाद सिर हथौड़े से कूच दिया। 3 बच्चों को छत से फेंक कर मार दिया। फिर घर के बाहर आया, खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

मामला थाना रामपुर के पालापुर गांव का है। युवक गांव में रहकर 100 बीघा जमीन पर खेती करता था। पत्नी लखनऊ में एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करती थी। बच्चों को लेकर अलीगंज के सरगम कॉम्प्लेक्स में रहती थी। 2 बच्चे CMS में पढ़ते थे। शुक्रवार सुबह ही पत्नी बच्चों को लेकर गांव पहुंची थी।

भाई ने खुद को कमरे में बंद कर लिया
घटना के वक्त अनुराग का भाई अजीत भी घर में मौजूद था। उसने बताया- आज सुबह घर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह कमरे से बाहर आया, तो उसने अनुराग को देखा। अनुराग उसकी तरफ दौड़ा तो उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया।