कानपुर के स्कूल में 10वीं के स्टूडेंट का मर्डर:क्लासमेट ने क्लास में ही पेट-गले पर चाकू मारा; 2 दिन पहले झगड़ा हुआ था

0
84

कानपुर के एक स्कूल में 10वीं के छात्र की उसके क्लासमेट ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मरने वाले छात्र की पहचान नीलेंद्र तिवारी (15) के रूप में हुई है। बिधनू इलाके में न्यू आजाद नगर के प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के सेक्शन ए में पढ़ता था।

बताया गया है कि नीलेंद्र तिवारी (15) का शनिवार को क्लासमेट से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। विवाद में साथी छात्रों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करा दिया था। सोमवार को दोनों छात्र स्कूल पहुंचे थे। इसके बाद एक बार फिर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ।

आरोपी छात्र बैग में चाकू रखकर लाया था। उसने बैग से चाकू निकालकर नीलेंद्र के पेट और गले पर कई वार कर दिए। क्लास में चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद छात्रों के बीच हड़कंप मच गया।