बांगो थाना में पदस्थ एएसआई की हत्या : कमरे में खून से लथपथ मिली लाश ,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप …देखिए वीडियो

0
293

acn18.com बांगो / कोरबा के पुलिस महकमे में उस वक्त हडकंप की स्थिती निर्मित हो गई जब बांगो थाना में पदस्थ एएसआई की हत्या किए जाने की बात सामने आई। मृतक नरेंद्र परिहार की लाश आवासीय परिसर मैं निर्मित बैरक में खून से लथपथ पाई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए है। मामले की जांच के लिए डाॅग स्काॅड और फाॅरेंसिक एक्सपर्ट का सहारा लिया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023 03 10 at 10.52.21 AM

कोरबा के बांगो थाना में पदस्थ एएसआई नरेंद्र परिहार की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी की लाश थाना परिसर में बने विभागीय आवास के कमरे में पाई गई है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और हत्यारों को तलाशने पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है,कि रात की पाली में ड्युटी करने के बाद आधी रात को वह सोने के लिए अपने कमरे में चले गए। सुबह काफी देर तक जब वह बाहर नहीं लौटे तब सहकर्मियों ने उनके कमरे में प्रवेश किया जहां उन्होंने एएसआई की लाश खून से लथपथ पाई,जिसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी. एएसपी अभिषेक वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे ।

साक्ष्य संकलन के लिए फाॅरेंसिंक एक्सपर्ट और डाॅग स्काॅड का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया,कि मृतक के शरीर पर चोट के काफी निशान पाए गए हैं इस लिहाज से प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पचंनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए रवाना कर दिया गया है। उम्मीद की जानी,चाहिए कि जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।

vlcsnap 2023 03 10 11h18m12s955

vlcsnap 2023 03 10 11h24m11s356

दिल्ली-बिहार में लालू के परिवार से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, जमीन के बदले नौकरी मामले में कार्रवाई