spot_img

जादू-टोने के शक में युवक की हत्या:घर में घुसकर पहले जमकर मारपीट की, फिर आंगन में लाकर कुल्हाड़ी से काट डाला

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में जादू-टोना के शक में घर में घुसकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक की पहले डंडे से पिटाई की गई। फिर कुल्हाड़ी से उसे काट दिया गया। वारदात के बाद गांव वालों ने बैठक कर परिजनों पर मामले को दबाने का दबाव बनाया। जब पुलिस को जानकारी मिली तो अफसर और जवान गांव पहुंचे। अब इस वारदात में शामिल 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

गांव मालिंगनार के रहने वाले गांडोराम सलाम के घर 31 अगस्त की शाम गांव के ही रहने वाले दो युवक बेलगुर सलाम और बिहारी सलाम पहुंचे थे। उसे घर से बाहर निकाला। फिर आंगन में कुछ देर तक इनके बीच पहले विवाद हुआ। इसके बाद दोनों युवकों ने डंडे से उसकी पिटाई की और फिर कुल्हाड़ी से वार कर उसे काट डाला।

वारदात के समय गांडोराम सलाम के परिजन भी घर पर ही मौजूद थे। उन्होंने बीच बचाव की कोशिश की थी। वारदात के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। जब हत्या की जानकारी गांव के लोगों को मिली तो ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हुए। गांव के लोगों से कहा गया कि, हत्या की जानकारी पुलिस को न दी जाए। फिर गांव में एक बैठक भी रखी गई थी। इस बैठक में मृतक के परिजन भी मौजूद थे। गांव वालों ने उन पर दबाव बनाया और पुलिस को कुछ भी कहने से मना कर दिया।

हालांकि इस बात की जानकारी किसी माध्यम से पुलिस को मिल गई। अफसर और जवान गांव पहुंचे। लेकिन गांव के किसी भी व्यक्ति ने पुलिस से हत्या के संबंध में बात नहीं की। पुलिस मृतक के परिजनों से भी मिली। शुरुआत में गांव वालों के दबाव के चलते परिजन भी कुछ नहीं बोले, लेकिन बाद में उन्होंने धीरे-धीरे हत्या की सारी बात पुलिस को बता दी। उन्होंने आरोपियों के बारे में भी पुलिस को बताया।

इसके बाद जवानों ने गांव से ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। जिनसे पूछताछ की गई। दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया। बेनूर थाना प्रभारी मनोज साहू ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस अभीरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी

रायपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह ने आज विधानसभा के उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी है।...

More Articles Like This

- Advertisement -